Bollywood News


​​पुरस्कार समारोह में नजर आईं गर्भवती एलिसिया

​गर्भवती गायिका एलिसिया कीज एमटीवी यूरोपियन म्यूजिक अवार्ड 2014 में नजर आईं। एलिसिया ने सिल्वर रंग का चमकीला गाउन पहन रखा था, जिसमें उनका बढ़ा हुआ पेट साफ नजर आ रहा था।​​

​​ वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 33 वर्षीया एलिसिया रैपर स्विज बीट्ज के साथ दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। रविवार शाम यहां अपनी प्रस्तुति देने से पहले उन्होंने एक पुरस्कार भी भेंट किया।​​​​

​​ एलिसिया ने सिल्वर रंग का गाउन पहन रखा था, जिसके गले में कढ़ाई थी। उन्होंने बालों का खूबसूरत जूड़ा बना रखा था। हीरे की बालियों के साथ हल्के भूरे रंग की लिपस्टिक के साथ वह आकर्षक लग रही थीं।

End of content

No more pages to load