Bollywood News


​​लाइवली​ ने स्टीवर्ट को दी पति पर डोरे डालने की अनुमति

​​लाइवली​ ने स्टीवर्ट को दी पति पर डोरे डालने की अनुमति
​​हॉलीवुड अभिनेत्री ब्लैक ​​लाइवली कहती हैं कि यदि अभिनेत्री मार्था स्टीवर्ट उनके पति रेयान रेनॉल्स पर डोरे डालेंगी, तो उन्हें बुरा नहीं लगेगा। लाइवली, स्टीवर्ट को अपना आदर्श मानती हैं।​

​ लाइवली बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। उन्होंने स्टीवर्ट के तीसरे एनुअल अमेरिकन मेड सम्मिट कार्यक्रम में कहा​, "जब हम मार्था से मिले थे, तो वह रेयान से मिलकर बेहद उत्साहित थीं। वही एक महिला हैं, जो मेरे पति पर डोरे डाल सकती हैं और मुझे बुरा नहीं लगेगा।​"​​

वेबसाइट ​'​पीपुल डॉट कॉम​'​ के अनुसार, लाइवली ने कार्यक्रम में स्टीवर्ट के साथ मंच साझा किया और साक्षात्कार में अपनी जीवनशैली वेबसाइट के बारे में जानकारियां दी। लाइवली ने कार्यक्रम में यह भी खुलासा किया वह मां बनने वाली हैं।​​

​ लाइवली ने बताया कि उन्हें अभी एक चीज सीखनी बाकी है। उन्होंने कहा, ​"​मुझे बुनाई सीखनी है। मैंने शुरुआत तो की है, लेकिन अभी मुङो सीधी लाइन में बुनना आता है, जो कि पर्याप्त नहीं है।​"​

End of content

No more pages to load