Bollywood News


नग्न दृश्य करना चुनौतीपूर्ण: विदरस्पून

नग्न दृश्य करना चुनौतीपूर्ण: विदरस्पून
​अभिनेत्री रीज विदरस्पून ने कहा है कि वह अपने किरदार के प्रति पूरी ईमानदार होना चाहती हैं और इसीलिए उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ​'​वाइल्ड​'​ में नग्न दृश्य किए हैं।​

​ ई-ऑनलाइन डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, फिल्म में विदरस्पून (38) उपन्यासकार चेरिल स्ट्रेड का किरदार निभा रही हैं, और उनका मानना है कि वह यथासंभव वास्तविक और सहज दिखना चाहती हैं।​​

​ उन्होंने कहा​,​ ​"​जब मैंने इस फिल्म को करने का निर्णय लिया था, तब मुझे तय करना था कि मैं इसके लिए कितना जोखिम उठाना चाहती हूं, मेरे पास बताने के लिए सच्ची कहानी है, क्योंकि जब चेरिल ने अपनी किताब लिखी तब वह पूरी तरह ईमानदार थीं।​"​

​ जब उनसे पूछा गया कि नग्न दृश्य फिल्माने के दौरान वह कैसा महसूस कर रही थीं तो उन्होंने कहा, ​"​यह डरावना और चुनौती भरा था। यह कोई सामान्य फिल्म नहीं है। यह किसी की सच्ची कहानी है जो गहरे दुख में है खोया हुआ महसूस कर रहा है।​"​

End of content

No more pages to load