Bollywood News


​अच्छा! तो ​इसलिए टोपी पहनती हैं केइरा

​अच्छा! तो ​इसलिए टोपी पहनती हैं केइरा
​हॉलीवुड अभिनेत्री केइरा नाइटली का कहना है कि वह बाहर जाते समय खुद को लोगों की नजरों से बचाने के लिए टोपी पहनना पसंद करती हैं।​

​ सूत्रों के मुताबिक, 29 वर्षीया केइरा ने आईटीवी के शो 'लॉरेन' के दौरान माना कि वह जब पति जेम्स राइटन के साथ बाहर जाती हैं, तो उन्हें टोपी पहनना अच्छा लगता है।​​

​​ यह पूछे जाने पर कि बाहर जाते वक्त स्वयं को लोगों की नजरों से बचाने के लिए आप टोपी पहनती हैं? जवाब में केइरा ने कहा, ​"​हां। इसी तरह आप भीड़ में आसानी से छुप सकते हैं। यह बढिय़ा है। मुझे ऐसा करना अच्छा लगता है।​"​

End of content

No more pages to load