हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो टेक्सास में एक और 'पॉप-अप शॉप' खोलने वाली हैं, जहां से लोग उनकी वेबसाइट गूप पर उपलब्ध चीजें खरीद सकेंगे।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 42 वर्षीया ग्वेनेथ ने घोषणा की कि वह डलास और टेक्सास में 17 नवंबर से एक अस्थाई दुकान खोल रही हैं।
इससे पहले उन्होंने सौंदर्य प्रसाधनों और डिजायनर परिधानों की श्रृंखला शुरू करने के बारे में खुलासा किया था। ग्वेनेथ ने तस्वीरें साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक शीशे के दरवाजे की एक श्वेत-श्याम तस्वीर साझा की, जिस पर लिखा था 'गूप कमिंग सून, 17 नवंबर-14 दिसंबर।' इससे पूर्व ग्वेनेथ ने मई महीने में लॉस एंजेलिस के ब्रेंटवुड कंट्री मार्ट में भी एक 'पॉप-अप शॉप' खोला था।
ग्वेनेथ एक और ‘पॉप-अप शॉप’ खोलेंगी
Thursday, November 13, 2014 13:42 IST


