Bollywood News


एल्फी और जेमी फिर होंगे साथ-साथ!

एल्फी और जेमी फिर होंगे साथ-साथ!
​हॉलीवुड फिल्म ​'​गेम्स ऑफ थ्रॉन्स​'​ के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता एल्फी एलेन और अभिनेत्री जेमी विंस्टन फिर से एक हो गए हैं।​

​​वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एल्फी और जेमी जुलाई महीने में आपसी सहमति से अलग हो गए थे, क्योंकि काम की व्यस्तता के कारण दोनों एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे। लेकिन दोनों को लंदन के सोमरसेट हाउस में साथ स्केटिंग करते देखा गया।​

​​ एक सूत्र ने समाचार पत्र 'डेली मिरर' को बताया, "उनके बीच कुछ भी खत्म नहीं हुआ है। उनका रिश्ता काफी मजबूत है। वे एक दूसरे के साथ काफी सहज रहते हैं और कोशिश करते हैं कि सबकुछ ठीक हो जाए।"​

​​ एल्फी और जेमी दोनों ही अपने रिश्ते को बनाए रखना चाहते हैं और इसके लिए कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एल्फी को काम के लिए फिर से हॉलीवुड लौटना है।

End of content

No more pages to load