Bollywood News


चैरिटी शो में छाया कैथरीन का जलवा

​गायिका कैथरीन जेनकिंस ने ​बच्चों के लिए आयोजित एक चैरिटी शो में अपने रूप और जलवे से सबको अचंभित कर दिया। वेबसाइट ​'​डेलीमेल डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, 34 वर्षीया कैथरीन ने सावोय होटल में मंगलवार को आयोजित किए गए चैरिटी शो में प्रस्तुति देने के लिए आई थीं।​

उन्होंने नीले रंग का लंबा गाउन पहना था। उन्होंने बच्चाों के लिए काम करने वाली संस्था ​'​आई कैन मिलियन लॉस्ट वॉइस अपील​'​ की मदद के लिए मंच पर गाना गाया।​

प्रस्तुति के बाद कैथरीन ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चाों के साथ कुछ समय भी बिताया। यह संस्था छोटे बच्चाों में भाषा और वाक् कौशल के विकास के लिए काम करती है।

End of content

No more pages to load