Bollywood News


​'​22 जंप स्ट्रीट​'​ की सफलता एक दिखावा: टैटम

​'​22 जंप स्ट्रीट​'​ की सफलता एक दिखावा: टैटम
​अमेरिकी अभिनेता चांनिंग टैटम अपनी फिल्म ​'​22 जंप स्ट्रीट​'​ की सफलता से हैरान हैं। यही नहीं, उन्होंने इसे दिखावा करार दिया है।​

वेबसाइट ​'​हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम​'​ के अनुसार, 33 वर्षीय टैटम ने बुधवार को ​'​टुनाइट शो​'​ में जिमी फैलन को बताया कि उनकी फिल्म की सफलता एक दिखावा है।​

फिल्म ने दुनियाभर में 33 करोड़ डॉलर की कमाई की है। फैलन ने जब टैटम से फिल्म द्वारा दुनियाभर में जबर्दस्त कमाई किए जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा​, "यह एक दिखावा है। मु​झे​ नहीं पता कि इसने इतनी कमाई कैसे की।​"

फिल लॉर्ड एवं क्रिस्टोफर मिलर निर्देशित ​'​22 जंप स्ट्रीट​'​ 13 जून को रिलीज हुई थी।

End of content

No more pages to load