हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस और उनके पूर्व प्रेमी अभिनेता निकोलस हॉल्ट के बीच फिर से नजदीकियां बढऩे की खबरें आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार जेनिफर और निकोलस कुछ महीनों पहले एक-दूसरे से अलग हो गए थे और उसके बाद जेनिफर गायक क्रिस मार्टिन के करीब आ गई थीं।
लेकिन अब फिर से जेनिफर और निकोलस के बीच नजदीकियां बढऩे लगी हैं। एक सूत्र ने बताया, "निकोलस अब भी जेनिफर को चाहते हैं और उनके परिवार को भी जेनिफर पसंद हैं। दोनों एक-दूसरे के संपर्क में हैं और स्काईप पर अक्सर बातें भी करते हैं।"
क्या फिर से घट रही हैं जेनिफर और निकोलस की दूरियां?
Monday, November 17, 2014 12:29 IST


