Bollywood News


बीबर के पिता को जुर्माना भरने का आदेश

बीबर के पिता को जुर्माना भरने का आदेश
​कनाडाई पॉप स्टार जस्टिन बीबर के पिता जेरेमी को एक मकान को क्षति पहुंचाने के लिए लगभग 13,000 डॉलर का जुर्माना भरने के लिए कहा गया है।​

​ ओंटेरियो स्थित किचेनर में जेरेमी के पूर्व मकान मालिक ने उन पर मकान को क्षतिग्रस्त करने के लिए मुकदमा किया है।​

वेबसाइट ​'​मिरर डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, मकान मालिक का दावा है कि सितंबर 2012 में जेरेमी के मकान खाली करने के बाद मकान में जगह जगह उनके पालतू पशु के मल-मूत्र के निशान थे। मकान मालिक ने कहा कि जेरेमी के मकान खाली करने के बाद शौचालय भी टूटा हुआ था।

End of content

No more pages to load