रिएलिटी टीवी स्टार केली जेनर रैपर बनना चाहती हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि 17 वर्षीया केली रैपर इग्गी एजालिया के नक्शे कदम पर चलते हुए अमेरिकी रैपर टायगा के साथ रिकार्डिग स्टूडियो में काम कर रही हैं।
पत्रिका 'यूएस स्टार' के अनुसार एक सूत्र ने बताया, "केली रैपर बनना चाहती हैं। उन्हें रैपर इग्गी एजालिया बेहद पसंद हैं और उन्हें लगता है कि रैपर टायगा की मदद से वह भी उनकी तरह अच्छी रैपर बन सकती हैं।"
केली की मां क्रिस और पिता ब्रूस जेनर अपनी बेटी की महत्वाकांक्षा जानकार बेहद खुश हैं, यहां तक कि टायगा को भी लगता है कि केली में अच्छी रैपर बनने की संभावनाएं हैं।
सूत्र ने बताया, "टायगा को सचमुच लगता है कि केली में प्रतिभा है, लेकिन उनका कहना है कि साथ में गाना रिकार्ड करने की मंजूरी देने से पहले केली को रैप के बोल पर काम करने की और मेहनत करने की जरूरत है।"
रैपर बनना चाहती हैं केली जेनर
Tuesday, November 18, 2014 13:08 IST


