Bollywood News


​परिवार बढ़ाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं ​कैथरीन

​गायिका कैथरीन जेनकिंस पति एंड्रयू लेवितास के साथ मिलकर अपना परिवार आगे बढ़ाने का अब और इंतजार नहीं कर सकतीं।​

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, सितंबर में लेवितास से शादी करने वालीं कैथरीन(34)अब अपने आंगन में नन्हे-मुन्नों की किलकारियां सुनना चाहती हैं।​

​​ 'हैलो' पत्रिका ने कैथरीन के हवाले से कहा, "मेरे ख्याल से मैं बहुत खुश हूं, तो लोगों को मुझसे चिढ़ हो रही है। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। मुझे एक पत्नी बनकर अच्छा लग रहा है। मैं मां बनने का अब और इंतजार नहीं कर सकती।"

End of content

No more pages to load