Bollywood News


हिल्टन और बाइंस के बीच झगड़ा

हिल्टन और बाइंस के बीच झगड़ा
​हॉलीवुड अभिनेत्री ​अमांडा बाइंस और सामाजिक हस्ती पेरिस हिल्टन के बीच बहस हो गई। बताया जाता है कि बाइंस और हिल्टन के बीच लॉस एंजेलिस स्थित एक क्लब में काफी बहस हुई। हिल्टन ने बाइंस को अपने वीआईपी एरिया से उस समय धक्का देकर बाहर निकाल दिया जब वह उनकी सीट पर बैठने जा रही थीं।​

​ बताया जाता है कि बाइंस ने हिल्टन और उनके दोस्त ब्रैडन की सीट पर बैठने की कोशिश की और इस बात पर हिल्टन को गुस्सा आ गया। पहले तो दोनों के बीच गर्मागर्म बहस हुई और फिर हिल्टन ने बाइंस को वहां से धकिया कर हटा दिया। बाइंस ने शराब नहीं पी थी फिर भी वह अशोभनीय व्यवहार कर रही थीं।

End of content

No more pages to load