हॉलीवुड अभिनेता अरनॉल्ड श्वाजर्नेगर का कहना है कि वह 1994 में आई हास्य फिल्म 'जूनियर' के सीक्वल में काम नहीं करना चाहते हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 67 वर्षीय अरनॉल्ड ने फिल्म में आनुवाशिंक विज्ञानी एलेक्स हेस का किरदार निभाया था।
उन्होंने कहा, "आप फिल्में बनाते हैं, कुछ सफल होती हैं, और कुछ असफल होती हैं।" उन्होंने बताया कि एमा थॉम्पसन अभिनीत 'जूनियर' फिल्म से उन्हें कहीं ज्यादा उम्मीदें थीं। उन्होंने बताया, "आप पटकथा पढ़ते हैं और सोचते हैं यह बहुत अच्छा विचार है और उसके बाद जब आप इसे देखते हैं, तो आप को लगता है, यह काफी हद तक वैसी नहीं है, जैसा आपने सोचा था।"
हालांकि, अरनॉल्ड 2015 में आई फिल्म ‘टर्मिनेटर’ और 1988 में आई फिल्म ‘ट्विंस’ सीक्वल करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वे ‘ट्विंस’ के सीक्वल में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने पटकथा का पहला भाग पढ़ लिया है। इस फिल्म में वापसी के लिए पूछा जाना बड़े सम्मान की बात है।"
'जूनियर' के सीक्वल में काम नहीं करेंगे अरनॉल्ड
Wednesday, November 19, 2014 10:42 IST


