हॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक एंजेलिना जोली ने अपनी फिल्म 'अनब्रोकन' के प्रीमियर पर स्थानीय नायकों को अपने पति अभिनेता ब्रैड पिट और अपने साथ रेड कार्पेट पर आमंत्रित किया।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 39 वर्षीया एंजेलिना ने प्रेरणादायक काम करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सोमवार को अपनी नई फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
एंजेलिना के विशेष अतिथियों में जांबाज सैनिक डेमियन थॉमलिसन, बहादुर तुरियसा पिट, पिंक होप चैरिटी की संस्थापक क्रिस्टल बार्टर भी शामिल थे। अभिनेता जैक ओ कॉनेल, मियावी और डोमनहाल ग्लीसन के मुख्य भूमिकाओं वाली 'अनब्रोकन' 25 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।
'अनब्रोकन' प्रीमियर पर एंजेलिना ने स्थानीय नायकों को आमंत्रित किया
Wednesday, November 19, 2014 14:33 IST


