Bollywood News


​'​विक्टोरियाज सीक्रेट​'​ की स्वाभाविक पसंद हैं एरियाना

​'​विक्टोरियाज सीक्रेट​'​ की स्वाभाविक पसंद हैं एरियाना
​'​विक्टोरियाज सीक्रेट​'​ की स्वाभाविक पसंद हैं एरियाना​ ​इनरवियर की नामी ब्रांड विक्टोरियाज सीक्रेट के वार्षिक फैशन शो के लिए गायिका एरियाना ग्रैंडे को चुना गया है​।

एरियाना ​'​विक्टोरियाज सीक्रेट' की स्वाभाविक पसंद हैं​। लंदन के अर्ल्स कोर्ट एक्जीबिशन सेंटर में दो दिसंबर को होने वाले ​'​विक्टोरियाज सीक्रेट​'​ के वार्षिक फैशन शो में कार्यक्रम पेश करने के लिए एरियाना (21) के साथ करार किया गया है​।​

वेबसाइट ​'​डेलीमेल डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, एरियाना आयोजकों की पहली पसंद हैं​। आयोजक उनके संगीत संग्रह और उनकी कमाल की काया को देखते हुए कार्यक्रम पेश करने के लिए उन्हें लेना चाहते थे​।

​​​ एक सूत्र ने बताया, "एरियाना स्वाभाविक पसंद थीं​।​ उन्होंने अपने गानों से दुनिया को मदहोश कर दिया है​। वह कमाल का कैटवॉक करती हैं, उनकी काया कमाल की है​।​ निश्चित रूप से वह समारोह में कुछ एक संग्रहों का रैंप पर प्रदर्शन भी करेंगी​।​"

End of content

No more pages to load