Bollywood News


​बचपन का घर क्यों बेचना चाहते हैं बीबर?

​बचपन का घर क्यों बेचना चाहते हैं बीबर?
​जहां गायक जस्टिन बीबर का बचपन बीता, वह घर अब 279,000 डॉलर में बिकने जा रहा है। बीबर के नाना-नानी ने ओंटारियो स्थित तीन कमरों वाला यह घर बिकने के लिए छोड़ दिया है।​

​ उन्हें उम्मीद है कि उनके पोते की प्रसिद्धि के चलते घर की अधिक कीमत मिलेगी। वेबसाइट ​'​टीएमजेड डॉट कॉम​'​ के अनुसार​,​ बीबर का कमरा बिल्कुल पहले जैसा ही है। उसके वॉलपेपर​, बिस्तर की दिशा और पर्दे आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि​,​ घर के बाकी हिस्से में फेरबदल किया गया है। बीबर का अपने नाना-नानी जॉर्ज और कैथी बीबर से लगाव बताया गया है।​

​​ उनके नाना जॉर्ज ने हाल में दावा किया कि बीबर उनसे बमुश्किल ही बात करते हैं, क्योंकि वह अपनी शोहरत के नशे में चूर हैं। जॉर्ज ने पूर्व में कहा था​, "अब ऐसा लगता है​, जैसे हम अलग-अलग ग्रहों पर रहते हैं। वह हमें कभी फोन नहीं करता और मैं भी अब कभी-कभी सोचता हूं कि उसे हमारी परवाह नहीं है।​"​

End of content

No more pages to load