Bollywood News


कूपर को किस देने से पहले ब्रश करूंगी: लॉरेंस

कूपर को किस देने से पहले ब्रश करूंगी: लॉरेंस
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस का कहना है कि वह अभिनेता ब्रेडले कूपर और क्रिश्चियन बेल को चुंबन देने से पहले टूथब्रश करेंगी।

अभिनेता लियाम हेम्सवर्थ ने लोकप्रिय शो मेजबान जिम्मी फैलन के समक्ष लॉरेंस की सांस की दरुगध पर चर्चा करते हुए कहा था कि 'हंगर गेम्स: मॉकिंगजे-पार्ट 1' फिल्म में लहसुन की बदबू की वजह से लॉरेंस को चूमने में असुविधा हुई।

लॉरेंस से जब वेबसाइट 'एक्सेसहॉलीवुड डॉट कॉम' ने पूछा कि फिल्म के अंतरंग दृश्य की शूटिंग से पूर्व बदबूदार खाना क्यों खाया तो उन्होंने कहा, "मुझे यह याद दिलाने के लिए शुक्रिया कि मैंने लियाम को नाराज कर दिया, इसने हर जगह सुर्खियां पैदा कर दी हैं।

24 वर्षीया लॉरेंस ने बदबूदार सांस के बारे में कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था। लॉरेंस ने कहा कि कुछ ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें चुंबन देने से पहले वह ब्रश करेंगी, लेकिन लियाम और जॉश हचरसन उनमें शामिल नहीं हैं।

लॉरेंस ने कहा, "मैं क्रिश्चियन बेल या किसी अन्य असल स्टार को चुबंन देते समय ऐसा करती, जॉश और लियाम जैसों के लिए नहीं। हां, मैं क्रिश्चियन बेल, ब्रेडले कूपर के लिए ब्रश करूंगी। मैं सांस में ताजगी लाने के लिए पुदीना भी चबाऊंगी।"

End of content

No more pages to load