हॉलीवुड अभिनेत्री कीरा नाइट्ली का कहना है कि उन्हें इस बात का डर था कहीं उन्हें उनकी पहली फिल्म 'पाइरेट्स आफ कैरिबियन' से बाहर न कर दिया जाए।
फिल्म में एलिजाबेथ स्वान की भूमिका करने वाले नाइट्ली को इससे पहचान मिली थी। हालांकि, वह मानती हैं कि पहली ही फिल्म से उन्हें निकाल दिया जाता और वह हॉलीवुड का लंबे समय तक हिस्सा नहीं रह पातीं।
वेबसाइट 'एनवाईपोस्ट डॉट कॉम' के अनुसार, उन्होंने कहा, "मुझे हॉलीवुड जाना याद है। मैंने सिर्फ एक छोटा बैग साथ रखा था, क्योंकि मुझे लगा था कि वे मुझे फिल्म से निकाल देंगे।"
नाइट्ली ने कहा, "किशोरी होने के कारण अगर आप किसी बड़ी फिल्म में काम करते हैं, तो काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं। लोग कहते हैं कि आप अभिनय नहीं कर सकतीं।
मुझे पहली ही फिल्म से निकाल दिया जाता: नाइट्ली
Friday, November 21, 2014 17:06 IST


