Bollywood News


सिल्वेस्टर स्टैलॅन और मैं एक दूसरे से नफरत करते थे: अर्नोल्ड

​​'​द ए​​क्सपेंडेबल्स​'​ और ​'​एस्केप​'​ जैसी फिल्मों में अभिनेता सिल्वेस्टर स्टैलॅन के साथ काम करने वाले हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्जगेनर ने एक दिलचस्प खुलासा करते हुए कहा है कि 1980 के दशक में वे दोनों एक दूसरे के सबसे बडे दुश्मन थे।​

श्वार्जगेनर 67 ने कहा कि दोनो एक्शन स्टार अपने शरीर की संरचना से लेकर लेकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों की कमाई तक सभी स्तर पर एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते थे।​

​​ अभिनेता ने कहा कि इस कडी प्रतिस्पर्धा के एक दशक के बाद उन दोनो ने एक दूसरे से जुडना शुरु किया और फिर अंत में दोस्त बन गये। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में श्वार्जनेगर ने कहा​, "हम 80 के दशक में एक दूसरे से नफरत करते थे क्योंकि हम एक ही व्यवसाय से जुडे थे। हम एक दूसरे को पीछे छोड देना चाहते थे।​"

​​ हम एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते थे कि किसके शरीर की बनावट ज्यादा अच्छी है​,​ पर्दे पर किसने कितने लोगों को मारा​, किसने ज्यादा अलग तरीके से मारा और बॉक्स ऑफिस पर किसने ज्यादा पैसा कमाया। उन्होंने कहा अंतत 90 के दशक में हम दोस्त बन गए और यह दोस्ती आज तक कायम है।

End of content

No more pages to load