जानी मानी गायिका निकी मिनाज ने कहा है कि अपना पांचवा एलबम जारी करने से पहले वह शादी कर परिवार बसा लेना चाहती हैं।
निकी ने अपना तीसरा एलबम द पिंक प्रिंट जारी किया है। निकी ने एक पत्रिका को बताया कि वह मां बनना चाहती हैं।
निकी ने कहा, "मैं अपने काम में इतना ज्यादा खो चुकी हूं कि निजी जिंदगी को भूल गई हूं। उन्होंने कहा, "यदि पांचवा एलबम आने तक मैं मां नहीं बनी तो चाहे कितनी भी रईस क्यों न हो जाउं एक महिला होने के नाते निराश रहूंगी क्योंकि मुझे लगता है कि यह सब कुछ मेरे बच्चों के लिए ही तो है।
निकी ने कहा कि वह शादी के बाद ही मां बनना चाहती हैं१ उन्होंने कहा..मां बनने से पहले मैं किसी की पत्नी बनना पसंद करूंगी।
पांचवे एलबम से पहले घर बसाना चाहती हैं निकी मिनाज
Saturday, November 22, 2014 17:47 IST


