दिवंगत हॉलीवुड अभिनेता एवं हास्य कलाकार रॉबिन विलियम्स के बेटे जैक का कहना है कि परिवार उनके पिता की मौत के सदमे से उबरने और सामान्य जीवन में लौटने की कोशिश कर रहा है।
वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के अनुसार, 31 वर्षीय जैक ने बीते गुरुवार को न्यूयार्क में क्रिस्टोफर एंड डाना रीव फाउंडेशन के लिए धनराशि इकट्ठा करने के उद्देश्य से आयोजित एक धर्मार्थ कार्यक्रम में अपने परिवार का दुख साझा किया।
उन्होंने कहा, "हम दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। जिन्दगी को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। चीजें चरण दर चरण होंगी।'' जैक अपने परिवार की तरफ से कार्यक्रम में बोल रहे थे। विलियम्स ने अगस्त में आत्महत्या कर ली थी। उन्हें 'नाइट एट द म्युजियम' और 'मिसेज डाउटफायर' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
दुख से उबरने की कोशिश कर रहा विलियम्स परिवार
Monday, November 24, 2014 11:54 IST


