Bollywood News


अब निर्देशन पर ध्यान देना चाहती हैं जॉली

अब निर्देशन पर ध्यान देना चाहती हैं जॉली
​हालीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जॉली का कहना है कि अब वह अपने निर्देशन करियर पर ध्यान देना चाहती हैं।​

वेबसाइट ​'​फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके​'​ के मुताबिक​,​ एंजेलिना ने जीवनशैली पत्रिका ​'​डु जॉर​'​ को बताया​, "बतौर कलाकार मैं कभी सहज नहीं रही।​ मु​झे कैमरे के सामने रहना कभी पसंद नहीं रहा। मैंने यह भी नहीं सोचा था कि मैं निर्देशन भी कर सकती हूं, लेकिन मु​झे उम्मीद है कि मैं इसमें करियर बनाने के योग्य हूं, क्योंकि इसे करके मैं बहुत खुश हूं।​"

इस साल एंजेलिना की सिर्फ एक फिल्म 'मलेफिसन्ट' ही प्रदर्शित हुई है।​ एंजेलिना ओलंपियन एवं युद्धबंदी लुईस जेम्पेरिनी के जीवन पर आधारित फिल्म ​'​अनब्रोकेन' का निर्देशन करेंगी। उन्होंने हाल ही में 'बाय द सी​'​ फिल्म की शूटिंग खत्म की है​,​ जिसमें उन्होंने निर्देशन और अभिनय एक साथ किए हैं। ​'​बाय द सी​'​ में एंजेलिना के पति ब्रेड पिट भी मुख्य भूमिका में हैं।

End of content

No more pages to load