Bollywood News


यौन जीवन से संतुष्ट नहीं थीं लिली

यौन जीवन से संतुष्ट नहीं थीं लिली
​गायिका लिली एलेन का कहना है कि 25-26 साल की उम्र तक वह अपने यौन जीवन से संतुष्ट नहीं थीं। उनका मानना है कि यौन सम्बंधों को ​'​भावनात्मक अहसास​'​ के रूप में पेश करने की जरूरत है।​

​ लिली ने कहा कि सेक्स को आमतौर पर लड़कियों के सामने अवास्तविक चाहतों के रूप में पेश किया जाता है। लिली ने माना कि उन्हें यौन सम्बंध बेहद निराशाजनक लगा था। वेबसाइट ​'​कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम​'​ के मुताबिक, लिली ने समाचारपत्र 'मेल ऑन संडे' को बताया, ​"​मेरे लिए तो यौन सम्बंध काफी लंबे समय तक निराशाजनक रहा।​

​ ज्यादातर लड़कियां 25-26 साल की होने तक यौन सम्बंधों का आनंद नहीं उठा पातीं।​"​ उन्होंने कहा​,, "मुझे शुरुआत में लगता था कि यह तो वैसा नहीं है​, जैसे फिल्मों में दिखाया जाता है।​"

लिली वर्ष 2011 में सैम कूपर संग परिणय सूत्र में बंध गईं। उन्होंने अपने गानों में भी अपनी यौन जीवन का जिक्र किया है।

End of content

No more pages to load