हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और गायिका डेमी लोवातो अपने ब्वायफ्रेंड विल्मर वाल्डेर्रामा को लेकर बेहद गंभीर है। डेमी चाहती है कि विल्मर उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखें।
डेमी को उम्मीद है कि विल्मर जल्द ही उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखने वाले हैं। विल्मर स्वयं भी एक अभिनेता और गायक हैं। बताया जाता है कि डेमी और विल्मर अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं।
डेमी के एक मित्र ने बताया कि मेरी हाल ही में उनसे मुलाकात हुई थी और डेमी काफी खुश लग रही थीं। उन्हें आशा भी है कि विल्मर इसी साल उनसे शादी के बारे में पूछ सकते हैं। विल्मर को वह अपना जीवनसा थी मान चुकी हैं और किसी और के साथ होने की कल्पना करना उनके लिए मुश्किल है।
विल्मर को लेकर गंभीर हैं डेमी
Wednesday, November 26, 2014 13:37 IST


