हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान कथित तौर पर अपने पिता की शादी में आमंत्रित नहीं थीं। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, 28 वर्षीया लोहान के पिता माइकल लोहान ने 30 अक्टूबर को लंबे समय से अपनी प्रेमिका रही केट मेजर के साथ शादी रचाई थी।
लोहान इस विवाह समारोह से नदारद थीं, क्योंकि उन्हें शादी में आमंत्रित ही नहीं किया गया था। शादी का समारोह फ्लोरिडा के हिल्सबोरो समुद्रतट पर हुआ था। यह इतना निजी था माइकल ने लोहान को भी आमंत्रित नहीं किया था।
पिता की शादी में आमंत्रित नहीं थीं लोहान
Wednesday, November 26, 2014 13:37 IST


