हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस की 'द हंगर गेम्स: मॉकिंगजे-पार्ट1' फिल्म की सह अभिनेत्री नताली डोरमर ने लॉरेंस की नग्न तस्वीरें लीक होने पर हैरानी जताते हुए इसे 'डरावना' कहा है।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, 32 वर्षीया नताली ने नायलॉन पत्रिका के दिसंबर 2014/जनवरी 2015 के दोहरे अंक में कहा, "हाल ही में लारेंस के साथ जो हुआ वह भयावह है। मुझे नहीं लगता कि किसी की निजता पर हमला करना या कानून का उल्लंघन करना कोई गर्व करने वाली बात है।
इससे पहले वैनिटी फेयर को दिए गए एक साक्षात्काकर में लॉरेंस ने नग्न तस्वीरें लीक होने को 'यौन अपराध' और 'यौन हिंसा' कहा था। ऑस्कर विजेता नताली ने आगे कहा, "जिस किसी ने भी वे तस्वीरें देखी हैं, वह यौन अपराध में भागीदार है। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।"
लॉरेंस की तस्वीरें लीक होने से हैरत में हैं नताली
Friday, November 28, 2014 16:55 IST


