Bollywood News


इबोला उन्मूलन के लिए कैंपबेल का फैशनेबल अंदाज

इबोला उन्मूलन के लिए कैंपबेल का फैशनेबल अंदाज
​सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल ने इबोला उन्मूलन के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से एक ​'​फैशन फॉर रिलीफ पॉप-अप​' ​​दुकान खोली है। एनवाइपोस्ट के मुताबिक​, 44 वर्षीया नाओमी​,​ अपनी दोस्तों केट मोस और स्टेला मैककार्टनी के साथ मिलकर मशहूर हस्तियों को खास कपड़ों की बिक्री करेंगी।​

​ कैंपबेल ने अन्य प्रभावी डिजाइनरों, ब्रांडों और हस्तियों को उनकी​ चीजें दान करने के लिए आमंत्रित किया है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, इस स्टोर से हुई बिक्री से मिलने वाला धन इबोला वायरस बीमारी फैलने से रोकने और इससे प्रभावित लोगों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए 'डीईसी इबोला क्राइसिस अपील' को दिया जाएगा। स्टोर में हर दिन नई चीजें होंगी।

End of content

No more pages to load