Bollywood News


माइली और मुझमें कोई समानता नहीं: डेमी

माइली और मुझमें कोई समानता नहीं: डेमी
​गायिका-अभिनेत्री डेमी लोवातो कहती हैं कि पॉप स्टार माइली साइरस और उनमें कोई समानता नहीं है।​ डेमी ने ​'​द टीजे शो​'​ के साथ साक्षात्कार में अपनी पूर्व सहेली के बारे में बातें की।​

​ डेमी से जब पूछा गया कि क्या वह और माइली अब भी दोस्त हैं, तो उनका जवाब था​, "हां हम हैं, जैसे कि दो लोग आपस में परिचित होते हैं, वैसे ही हम भी हैं...यह जीवन है। लोग बदलते हैं और आपको पता है...उनमें और मुझमें कोई समानता नहीं हैं। मैं उनको शुभकामनाएं देती हूं।​"

​​ सूत्रों के अनुसार, डेमी एक समय पर मादक पदार्थों की आदी रही थीं और कई दफा वह मादक पदार्थों के सेवन के खतरों के बारे में भी खुल कर बात कर चुकी हैं। यही वजह है कि माइली और डेमी अब दोस्त नहीं हैं।​

​​ सूत्र ने कहा, ​"​डेमी अपनी अतीत की वजह से अब बहुत ज्यादा पार्टी और मौज मस्ती से परहेज करती हैं, जब माइली इसके ठीक उलट हैं।​"​

End of content

No more pages to load