Bollywood News


​जोली की कार का हुआ एक्सीडेंट

​जोली की कार का हुआ एक्सीडेंट
​हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की कार बारिश में फिसल कर दुर्घनाग्रस्त हो गई​। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 39 वर्षीय जोली रविवार को अपनी नई फिल्म 'अनब्रोकन' के प्रदर्शन में शिकत कर लौट रही थीं कि रास्ते में उनकी कार किसी चीज से टकरा गई और कार के दोनों टायर खराब हो गए​।

'एस17 ऑनलाइन' के अनुसार जोली को फिल्म प्रदर्शन से लौट रही एक दूसरी कार ने दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला था​। दुर्घटना के बाद जोली अपनी कार में ही बैठी रहीं और मदद के लिए दूसरी कार के वहां पहुंचने का इंतजार किया​।

​​ एक सूत्र ने बताया, "यह बुरा हुआ. दुर्घटना में कार के दो टायर फट गए थे​। यह तो चमत्कार ही है कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, वरना एंजेलिना को गंभीर चोटें आ सकती थीं​।​"​

​​ यह बात हालांकि स्पष्ट नहीं हुई है कि दुर्घटना में जोली को किसी तरह की चोट पहुंची है या नहीं​।

End of content

No more pages to load