मॉडल केंडल जेनेर ने एक नए मैगजीन शूट के लिए सैंटा क्लॉज के वेश में एक आकर्षक पोज दी है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 19 वर्षीया केंडल फैशन पत्रिका 'द लव' के नए फोटोशूट में गोटेदार अंत:वस्त्र एवं काली रंग की स्टॉकिंग्स पहने नजर आईं। आईलाइनर, नुकीली सैंडिल हील और सैंटा टोपी ने केंडल के लुक में चार चांद लगा दिए।
उन्होंने फोटोशूट की एक तस्वीर भी साझा की, जिसके अनुशीर्षक में लिखा था, "आगामी सोमवार को प्यार का आगमन (क्रिसमस से चार सप्ताह पहले का दिन, जिसे ईसा मसीह के पृथ्वी पर आगमन के काल के रूप में भी जाना जाता है) हो रहा है।"
सैंटा बन केंडल जेनर ने दिए खूबसूरत पोज
Wednesday, December 03, 2014 15:08 IST


