Bollywood News


​​मातृत्व की थकान भी होती है खूबसूरत: स्कारलेट

​​मातृत्व की थकान भी होती है खूबसूरत: स्कारलेट
​हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन का कहना है कि मातृत्व में होने वाली थकान भी खूबसूरत होती है और आपको सुकून देती है। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 30 वर्षीया स्कारलेट सितंबर में एक बेटी रोज डोरोथी की मां बनीं हैं।​

​​ उन्होंने पत्रिका 'गाला' को बताया कि वह बच्चे की देखभाल करना और मां की जिम्मेदारियां उठाना सीख रही हैं। उन्होंने कहा, ​"​यह थका देने वाला काम है, लेकिन खूबसूरत है और सुकून देता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि रातों की नींद उड़ जाना कैसा होता है।​"

​​ स्कारलेट ने कहा, ​"​मु​झे इस काम का अनुभव नहीं है। अभी तो मैं सीख रही हूं और किसी तरह चीजों को संभालने की कोशिश कर रही हूं।​"

​ स्कारलेट ने कहा कि रोज की महक उन्हें खुशी देती है। उन्होंने कहा​, "उसकी महक बहुत प्यारी है। मैं उसका वर्णन नहीं कर सकती, लेकिन वह मु​झे खुशी देती है।​"

End of content

No more pages to load