हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरन डियाज शादी की बात से इंकार नहीं करतीं बल्कि उनका कहना है कि मैं किसी बात से भी इंकार नहीं किया।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, कैमरन से जब पूछा गया कि क्या वह शादी करने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा, "मैंने कभी भी किसी बात से हमेशा के लिए मना नहीं किया है। मेरा विश्वास कीजिए मैं किसी पर भी हाथ आजमा सकती हूं, एक बार, दो बार या हो सकता है तीन बार।"
ब्वॉयफ्रेंड बेंजी मेडेन के साथ सगाई की अफवाहों के बारे में कैमरन ने कहा कि शादी जीवन का अंत नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं अपने लिए पति नहीं तलाश रही हूं, या शादी के इंतजार में नहीं बैठी हूं। मैं इस विचार के साथ अपनी जिंदगी जी रही हूं कि जिंदगी में मुझे क्या करना है और क्या नहीं।"
कैमरन को शादी से कोई परहेज नहीं है
Monday, December 08, 2014 13:52 IST


