Bollywood News


​​रेड कारपेट​ की दीवानी हैं ​​जेसिका ​

​​रेड कारपेट​ की दीवानी हैं ​​जेसिका ​
​गायिका-फैशन डिजाइनर जेसिका सिम्पसन ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह एक रेड कारपेट पर ऊंची हील की सैंडिल पहने हुए हैं।​​​

​​​ वेबसाइट ​'​डेलीमेल डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, 34 वर्षीया जेसिका ने शनिवार को तस्वीरें साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, उसमें रेड कारपेट के प्रति अपना प्यार साफ झलका। वह कई दफा रेड कारपेट की शोभा बढ़ा चुकी हैं। तस्वीर में जेसिका ऊंची हील वाली काली सैंडिल, लैगिंग्स और उससे मेल खाती स्वेटर पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के अनुशीर्षक में उन्होंने लिखा​, "मुझे कारपेट पसंद है।​"​​​

End of content

No more pages to load