Bollywood News


​केली ने प्रेमी मैकिन्टॉश ​​को​ किसी और के साथ देख किया किनारा

​केली ने प्रेमी मैकिन्टॉश ​​को​ किसी और के साथ देख किया किनारा
​हॉलीवुड अभिनेत्री-मॉडल केली ब्रुक ने अपने अभिनेता-फिटनेस मॉडल प्रेमी डेविड मैकिन्टॉश को तस्वीरों में किसी दूसरी महिला के साथ देखने के बाद उनसे नाता तोड़ लिया है।​

वेबसाइट ​'​मिरर डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, 35 वर्षीया केली ने मैकिन्टॉश को देर रात एक पार्टी से मॉडल ऐस्लेयने होर्गान-वैलास के साथ निकलते देखा था। इसके बाद उन्होंने डेविड से अपना रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया।​

​​ केली ने उन दोनों की तस्वीरें देखी थीं, जिनमें वो लिंगेरी अवार्डस से एक साथ बाहर निकल रहे थे। ये तस्वीरें केली के लिए अंतिम संकेत थीं। एक सूत्र ने कहा​, "केली ने जब मैकिन्टॉश और ऐस्लेयने को तस्वीरों में साथ देखा, तो गुस्से से लाल-पीली हो गईं। वह उस रात एक दूसरे पुरस्कार समारोह में थीं और उन्हें नहीं मालूम था कि वे दोनों एक-दूसरे के साथ निकलेंगे।​"

केली और मैकिन्टॉश ने इस साल मार्च में सगाई की घोषणा की थी, लेकिन अब छह बाद केली ने ट्विटर पर दोनों की राहें जुदा होने की बात कही है।

End of content

No more pages to load