हॉलीवुड अभिनेत्री- फिल्म निर्देशक एंजेलिना जॉली फिलहाल और बच्चे नहीं चाहतीं। उन्होंने हालांकि, भविष्य में और बच्चों की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।
जॉली के छह बच्चे हैं। 'अनब्रोकेन' की निर्देशक जॉली (39) को मेडोक्स, पैक्स, जाहरा, शिलोह और दो जुड़वा बच्चे नोक्स और विवीन की माँ हैं। यह पूछने पर कि क्या आप और बच्चे चाहती हैं, उन्होंने वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' को बताया, "फिलहाल तो नहीं। लेकिन कल कुछ भी हो सकता है, इसलिए कल को लेकर कुछ कह नहीं सकती।"
उन्होंने कहा कि वह यह जानकर बहुत खुश हो गई कि नौ साल साथ रहने के बाद अभिनेता ब्रेड पिट से शादी करना उनके बच्चों के लिए कितना मायने रखता है. वह अब बेहतर पत्नी और बेहतर मां बनने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने बताया, "मैं एक मजबूत वैवाहिक जीवन चाहती हूं और अपने बच्चों की अच्छी परवरिश चाहती हूं।"
और बच्चे नहीं चाहती हैं जॉली
Friday, December 12, 2014 13:41 IST


