चार साल से एक दूसरे के साथ डेटिंग करते आ रहे एम्मा और मैथ्यू अब अलग हो गए हैं। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एम्मा ने भी अपने अलगाव की पुष्टि कर दी है।
उनके प्रवक्ता ने बताया कि 24 वर्षीया एम्मा और रग्बी खिलाड़ी मैथ्यू के बीच महीने भर पहले ही अलगाव हो चुका है, लेकिन दोनों ही दोस्त बने रहने की बात पर राजी हैं।
कहा जा रहा है कि अलगाव का कारण एम्मा का काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहना है, जिसकी वजह से वह मैथ्यू के लिए समय नहीं निकाल पातीं हैं।
ब्वॉयफ्रेंड से अलग हो गई हैं एम्मा
Saturday, December 13, 2014 11:13 IST


