Bollywood News


किम ने अपने बढे वजन के लिए भगवान को बताया दोषी ​

किम ने अपने बढे वजन के लिए भगवान को बताया दोषी ​
​रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां गर्भावस्था के दौरान बढ़े वजन के लिए ईश्वर को दोषी बताती हैं। 34 वर्षीया किम ने पिछले साल जून में एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम नॉर्थ वेस्ट है।​​

​​ गर्भावस्था के दौरान किम का वजन बढ़ गया था और बच्चे के जन्म के बाद उन्हें अपनी पहले वाली काया वापस पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ी।​

​ वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार पत्रिका 'एली' के ब्रिटिश संस्करण के लिए दिए गए साक्षात्कार में किम ने अपनी पहले वाली छरहरी काया के बारे में बात की और कहा कि ईश्वर उन्हें कामुक होने की सजा दे रहे हैं।​​

​ किम ने कहा, ''मुङो लगता है कि ईश्वर जानबूझ कर मेरे साथ ऐसा कर रहे हैं कि 'किम तुम्हें क्या लगता है कि तुम बहुत कामुक हो, अब देखो मैं तुम्हारे साथ क्या करता हूं।' मेरी काया का क्या हाल हुआ है..मैंने तो कसम खा ली है कि दोबारा गर्भवती नहीं होना है।

End of content

No more pages to load