पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम एक और बच्चा चाहते हैं, लेकिन पत्नी विक्टोरिया अपनी उम्र को देखते हुए दोबारा मां बनने के बारे में सोचकर चिंतित हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, एक सूत्र के मुताबिक, बेकहम (39) पत्नी विक्टोरिया (40) से एक और बच्चा चाहते हैं। लेकिन विक्टोरिया यह सोचकर चिंतित हैं कि उनकी उम्र गर्भावस्था में दिक्कतें पैदा कर सकती हैं।
सूत्र ने 'द सन' समाचारपत्र को बताया, "वह अपनी बढ़ी उम्र की वजह से होने वाले जोखिमों के बारे में सोचकर परेशान हैं, लेकिन बेकहम बच्चा चाहते हैं।" दंपत्ति को ब्रुकलिन (15), रोमियो (11) क्रुज (9) और हार्पर (3) नाम से चार बच्चे हैं। बेकहम परिवार टेलीविजन शेफ गॉर्डन रैमसे के घर में क्रिसमस मनाएगा।
एक और बच्चा चाहते हैं बेकहम
Tuesday, December 16, 2014 14:46 IST


