हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट को उनके पूर्व प्रेमी रॉबर्ट पैटिनसन से डेटिंग कर रहीं गायिका-गीतकार एफकेए ट्विग्स से कथित तौर पर जलन हो रही है।
वेबसाइट 'हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम' के अनुसार, एक सूत्र के मुताबिक, 24 वर्षीया क्रिस्टन फिल्म निर्देशक रूपर्ट सैंर्डस से अपने प्रेम-प्रसंग के चलते पैटिनसन से अलग हो गई थीं।
उन्होंने पैटिनसन के नए रोमांस की अफवाहों की आलोचना की है। सूत्र ने कहा, "क्रिस्टन को यकीन है कि यह महज एक मौज-मस्ती है। एफकेए ट्विग्स छह माह में रॉब से ऊब जाएंगी। क्रिस्टन इस रिश्ते को आगे बढ़ता नहीं देख सकतीं।"
कहा गया, "हाल में लॉस एंजेलिस स्थित सिल्वरलेक में एक पार्टी के दौरान क्रिस्टन ने अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर ट्विग्स के रूप-रंग का मजाक उड़ाया था।"
सूत्र ने कहा, "क्रिस्टन, रॉब के नए रोमांस को लेकर बहुत ईष्र्यालु हो गई हैं।"
क्रिस्टन को एफकेए ट्विग्स से हो रही जलन
Tuesday, December 16, 2014 14:46 IST


