पॉप स्टार मैडोना ने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे ऑनलाइन लीक हुई उनकी नग्न तस्वीरों का वितरण न करें।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, मैडोना पुराने फोटोशूट की कई गैर रिलीज तस्वीरें ऑनलाइन लीक होने के बाद बौखला गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम साइट से फोटो चोरी होने पर अपनी नाराजगी जताई है।
मैडोना ने तस्वीरें लीक करने का दोष हैकरों पर लगाया है। साथ ही उन्होंने उदाहरण स्वरूप कई तस्वीरें वेबसाइट पर अपलोड कर अपने प्रशंसकों से ऐसी तस्वीरों को खरीदने और री-पोस्ट न करने का आग्रह किया।
मैडोना ने एक तस्वीर के कैप्शन में कहा, स्टीवन क्लेन के लिए की गई शूट की एक फोटो, जो मैंने पहले कभी नहीं देखी। इससे पता चलता है कि साइबर स्पेस में चुराना, खरीदना और बेचना अब भी होता है।
नग्न तस्वीरें लीक होने पर मैडोना हुई आगबबूला
Wednesday, December 17, 2014 15:33 IST


