हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन और उनके पति रिक सालोमन इस साल का क्रिसमस साथ में मनाएंगे। पामेला और रिक साल को अच्छे अनुभव के साथ खत्म करना चाहते हैं। पामेला और रिक क्रि समस के मौके पर कैलिफोर्निया के मालिबु स्थित अपने घर में अपने बच्चों के साथ मिलकर समय बिताने की योजना बना रहे हैं।
बताया जाता है पामेला पहले ही अपने शहर में एक फिल्म की शूटिंग का हवाला देकर कनाडा में हो रही अपनी एक फिल्म की शूटिंग से छुट्टी लेकर अपने शहर पहुंच चुकी हैं। वह स्वदेश वापस लौटने और फीचर फिल्म में काम करने के लिए बहुत उत्साहित थीं लेकिन वह शूटिंग की व्यस्त दिनचर्या के बाद कुछ समय अवकाश चाहती हैं।
पामेला ने इस साल जुलाई में दूसरी बार अदालत में रिक से तलाक की अर्जी दायर की थी लेकिन एक महीने बाद उन्होंने न्यायाधीश से मामला रद्द करने आग्रह किया था१अब पामेला और रिक के बीच सब बहुत अच्छा चल रहा है।
पामेला और रिक साथ मनाएंगे क्रिसमस
Saturday, December 20, 2014 11:40 IST



