Bollywood News


इस बार लंदन में क्रिसमस मनाएंगी नाओमी

इस बार लंदन में क्रिसमस मनाएंगी नाओमी
सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल आजकल आराम के मूड में हैं और इस बार क्रिसमस भी वह लंदन में ही मनाएंगी। वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 44 वर्षीया नाओमी कभी ब्रिटेन में तो कभी अमेरिका में होती हैं।

लेकिन इस बार क्रिसमस वह अपने परिवार के साथ मनाना चाहती हैं और साथ ही काम से कुछ दिनों की छुट्टी भी चाहती हैं। नाओमी ने कहा, ''इस बार क्रिसमस पर मैं लंदन में रहूंगी। यह भी बहुत जरूरी है कि समय समय पर काम से छुट्टी ली जाए।"

उन्होंने आगे कहा, "आपको पता है, लंच के लिए जाना, डिनर के लिए जाना और हाइड पार्क में विंटर वंडरलैंड में समय बिताना मुङो बेहद पसंद है।"

नाओमी का उनके ब्वॉयफ्रेंड व्लादिमीर डोरोनिन के साथ पिछले साल ही अलगाव हुआ था, तब से वह अकेली हैं और कहती हैं कि अलग अलग शहरों में घूमना उन्हें काफी भा रहा है।

उन्होंने कहा, "मैं कभी लंदन में होती हूं, कभी न्यूयार्क में और कभी शिकागो में। मजे कर रही हूं और कुछ अलग करने की कोशिश कर रही हूं।"

End of content

No more pages to load