Bollywood News


ब्रोंकाइटिस से परेशान हैं केली ब्रुक

ब्रोंकाइटिस से परेशान हैं केली ब्रुक
अभिनेत्री केली ब्रुक ब्रोंकाइटिस से परेशान हैं। उन्होंने इसकी वजह लगातार य़ात्रा, काम और पार्टी को बताया है।

मिरर डॉट को डॉट यूके के अनुसार, 35 वर्षीया अभिनेत्री ने अपनी एक फोटो साझा की है, जिसमें वह बिना मेकअप के बिस्तर पर पड़ी नजर आ रही हैं।उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि इस साल वह लगातार यात्रा करती रहीं। काम और पार्टी के सिलसिले में उन्हें अक्सर बाहर जाना पड़ा, जिसकी वजह से अब वह बीमार हो गई हैं। ब्रोंकाइटिस के कारण वह अब पूरी तरह आराम कर रही हैं।

उन्होंने क्रिसमस पार्टी की एक फोटो भी साझा की है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते नजर आ रही हैं।

End of content

No more pages to load