Bollywood News


​मेडोना के नए गाने हुए ऑनलाइन लीक

​मेडोना के नए गाने हुए ऑनलाइन लीक
​पॉप गायिका मेडोना के नए एलबम ​'​रेबेल हार्ट​'​ के लिए रिकॉर्ड किए गए गाने ऑनलाइन लीक हो गए हैं। एसशोबिज की खबर के मुताबिक यह गाने मंगलवार 23 दिसंबर की रात को लीक हुए।​

मेडोना ने इंस्टाग्राम पर इन गानों के लीक होने का दु:ख व्यक्त किया है। इंटरनेट पर यह सभी गाने अनपेक्षित रुप से हिट हो गए हैं। इनमें ​'​वेनी विदी विसी​', 'ब्यूटीफुल स्कार्स​', 'फ्रीडम​', 'गॉड इज लव​', 'होल्ड टाइट​', 'बेस्ट नाइट​'​ और फारेल विलियम्स के साथ वाला ​'​बैक दैट अप​'​ (डू इट) है।​

​​अपनी एलबम के कवर को साझा करते हुए मेडोना (56) ने लिखा है​, "रियल रेबेल अपने बारे में सोचते हैं​।​​ रियल रेबेल कला का सम्मान करते हैं। रियल रेबेल उनके विद्रोही दिलों में विद्रोही होते है।

End of content

No more pages to load