गायिका माइली सायरस ने एक कैंपेन अभियान को सपोर्ट करते हुए एक टॉपलेस तस्वीर खिंचवाई है। वेबसाइट ईऑनलाइन के अनुसार, "22 साल की माइली ने हाल में एक ब्लैक एंड व्हाइट टॉपलेस तस्वीर खिंचवाई है।
माइली ने पिछले साल अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जो काफी हद तक उनकी इस टॉपलेस तस्वीर से मिलती-जुलती है।
लीना डन्हम और लिव टायलर ने भी इक्वैलिटी कैंपेन (समानता अभियान) को अपना समर्थन दिया है। यह अभियान महिला उत्पीड़न और सेंसरशिप के खिलाफ आवाज बुलंद करता है और दुनियाभर में नारी सशक्तीकरण में मदद करता है।
समानता और सेंसरशिप कैंपेन के लिए टॉपलेस हुईं माइली
Monday, December 29, 2014 15:24 IST


