Bollywood News


सेलेना को छोड़ अब किसके साथ डेटिंग कर रहे हैं जस्टिन बीबर?

सेलेना को छोड़ अब किसके साथ डेटिंग कर रहे हैं जस्टिन बीबर?
इन दिनों पॉप सनसनी जस्टिन बीबर जिसके साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं वह उनकी गर्लफ्रेंड सेलेना नहीं बल्कि कोई और है। हालाँकि वह सेलेना के अलावा और कई अभिनेत्रियों के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में रह चुके हैं लेकिन सेलेना ही वह नाम है जो उनके साथ सबसे ज्यादा जुड़ा है।

अब एक बार फिर से वह डेटिंग पर हैं लेकिन किसी नई लड़की के साथ। यह लड़की कोई और नहीं बल्कि मॉडल हैले बाल्डविन है। कुछ दिनों पहले दोनों को रात को साथ में देखा गया था जहाँ दोनों डिनर के लिए गए थे।

20 वर्षीय पॉप स्टार जिस 18 वर्षीय मॉडल से डेटिंग कर रहे हैं वह अभिनेता स्टीफन बाल्डविन की बेटी है, जिन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि ये दोनों सिर्फ दोस्त हैं।

वहीं ईऑनलाइन के अनुसार, "दोनों को हाल ही में न्यूयॉर्क शहर के एक स्टीकहाउस में साथ देखा गया था। इसके अलावा उन्हें क्रिसमस के मौके पर एक चाइनीज़ रेस्टोरेंट में भी एक साथ डिनर के लिए जाते हुए देखा गया। साथ ही दोनों ने लगभग एक जैसे ही मैचिंग ब्लैक कपडे पहने हुए थे जिनमें लैदर की जैकेट भी थी।"

End of content

No more pages to load