Bollywood News


​किशोरावस्था में कराये गये गर्भपात का दर्द​ अभी भी बाकी है​: मिनाज

​किशोरावस्था में कराये गये गर्भपात का दर्द​ अभी भी बाकी है​: मिनाज
​रैपर निकी मिनाज ​का कहना है कि वह मशहूर परफॉर्मिंग आर्ट्स हाईस्कूल ला गार्जिया में छात्र रहने के दौरान अपनी उम्र ​से बड़े एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध में थीं।​

यूएस मैगजीन की खबर के अनुसार, 32 वर्षीय मिनाज ने कहा कि उनके इस संबंध के चलते वह गर्भवती हो गईं, जो कि उस समय उनकी योजना के अनुरुप नहीं था।​

​​ उन्होंने कहा​, "मुझे लगा कि मैं बस मरने ही वाली हूं। मैं एक किशोरी थी। वह मेरे लिए एक सबसे मुश्किल घटना थी। उस गर्भपात ने मुझे मेरी पूरी जिंदगी मुझे सताया।​"

​ ​'ऑल थिंग्स गो​'​ जैसा हिट गाना देने वाली मिनाज अभी भी अपने ​उस भूल से प्रभावित हैं।​ उन्होंने कहा कि उन्होंने उस समय वही किया, जो उस समय उन्हें सही लगा। उन्होंने कहा​, "मैं तैयार नहीं थी। मे​रे​ पास एक बच्चे को देने के लिए ​समय भी नहीं था।​"​

End of content

No more pages to load