रियलिटी टीवी अभिनेत्री किम कर्दशियां ने उन रपटों को खारिज किया है, जिसमें उनके गर्भवती होने की बात कही गई थी।
'डेलीमेल डॉट सीओ डॉट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को 34 वर्षीय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से चल रहीं अफवाहों को खारिज किया।
उन्होंने ट्वीट किया, "पहले कुछ अफवाहों को स्पष्ट कर लेते हैं। मैं इन अफवाहों को ऑनलाइन पढ़-पढ़कर ऊब गई हूं और सच में कहूं तो मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से जन्म लेती हैं।"
किम पहले से ही एक बच्चे की मां हैं। उन्होंने कहा, "मैं गर्भवती नहीं हूं।" किम और कान्ये वेस्ट को बेटी नॉर्थवेस्ट है. लेकिन ऐसी अफवाहें हैं कि किम अपना परिवार बढ़ाने की सोच रही हैं।
किम और उनके पति के बीच मनमुटाव होने की भी अफवाहें सामने आई थीं। इस पर किम ने कहा, "कान्ये और मेरे बीच शादी संबंधी कोई समस्या नहीं है। हम दोनों तो एक-दूसरे के आदी हो गए हैं।"
मैं गर्भवती नहीं हूं: किम कर्दशियां
Friday, January 02, 2015 14:33 IST


