अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो का कहना है कि महिलाओं को एक दूसरे के प्रति ईष्या की भावना रखने के बजाये संवेदनशील होना चाहिए। पाल्ट्रो ने कहा कि वह यह नहीं समझ पातीं कि कुछ महिलाओं को दूसरों को तकलीफ दे कर क्यों खुशी मिलती है।
उन्होंने कहा महिलाओं को यह विचार करने की जरुरत है कि आखिर वह क्यों दूसरी महिला के प्रति गहरी ईष्र्या रखती हैं। वह किसी दूसरे को नकारात्मक रुप में ही क्यों देखने की कोशिश करती हैं उन्हें इसमें क्यों खुशी मिलती है।
अभिनेत्री पाल्ट्रो ने कहा हालांकि कई लडकियां ऐसी भी हैं जो सकारात्मक सोच रखती हैं और एक दूसरे से प्यार करती हैं। पाल्ट्रो के अनुसार यह बदलाव अच्छा है।
महिलाओं को एक दूसरे के प्रति संवेदनशील होना चाहिए: पाल्ट्रो
Friday, January 02, 2015 16:43 IST



